BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भीषण सड़क हादसा: वैन व ट्रेलर की भिड़ंत में रीट परीक्षा देने जा रहे 6 परीक्षार्थियों की मौत

 भीषण सड़क हादसा: वैन व ट्रेलर की भिड़ंत में रीट परीक्षा देने जा रहे 6 परीक्षार्थियों की मौत
Share

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के चाकसू में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को चाकसू के सेटेलाइट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये सभी लोग बारां से सीकर रीट की परीक्षा देने के लिए जा रहे थे। वैन में करीब 11 लोग सवार थे।

हादसे की सूचना मिलने पर चाकसू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद सभी घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया गया। सभी अभ्यर्थी बारां जिले के निवासी बताएं जा रहे हैं। ये छात्र रीट की परीक्षा देने सीकर जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार चाकसू के एनएच-12 पर निमोडिया कट के पास यह सड़क हादसा हुआ है। एक ईको वैन बेकाबू होकर ट्रेलर में जा घुसी। हादसे में वैन सवार चालक सहित 6 परीक्षार्थियों की मौत हो गई। वहीं, घटना में 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायल 5 परीक्षार्थियों का महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार जारी है। एक परीक्षार्थी की हालत गंभीर बनी हुई है।

Share

Leave a Reply