BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भीषण सड़क हादसा : बस ने बाइक सवार युवक को मरी टक्कर, हुई 2 युवकों की मौत:

भीषण सड़क हादसा : बस ने बाइक सवार युवक को मरी टक्कर, हुई 2 युवकों की मौत:
Share

टोंक : निवाई के बिचपड़ी निवासी के सदर थाना क्षेत्र से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जहाँ इलाके के दो युवक गुरुवार को जयपुर जिले चाकसू में सड़क हादसे में घायल हो गए थे। दोनों ही युवकों का एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन आज दोनों युवकों की इलाज के दौरान म्रत्यु हो गई।


मृतक हीरा लाल लोधा के बड़े भाई कन्हैयालाल ने बताया कि हीरा लाल (40) पुत्र शिवराम लोधा और राजेश (35) पुत्र बुद्धराम लोधा सरसों की तूड़ी का कारोबार करते थे। दोनों बाइक से चाकसू जा रहे थे। इस दौरान गरुड़वासी रोड के पास घुमाव पर एक बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनकों इलाज के लिए चाकसू के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। इसके बाद दोनों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया।


अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने राजेश को उसी समय मृत घोषित कर दिया। जबकि हीरालाल की इलाज के दौरान गुरुवार शाम को मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


राजेश पर थी पूरी घर की जिम्मेदारी
हादसे में जिस राजेश की मौत हुई है वह 6 भाई-बहिन थे। राजेश की मौत से परिवार सदमे में है। राजेश के एक 4 साल का लड़का और एक 7 साल की लड़की है।

मृतक हीरालाल के बेटे की पहले ही हो चुकी है मौत
मृतक हीरा लाल के दो बेटे थे। जिनमें से बड़े बेटे की पिछले साल ही सड़क दुर्घटना मै मौत हो गई थी।अब हीरा लाल की भी मौत हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार गहरे सदमे में है।

 


Share

Leave a Reply