BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भीषण सड़क हादसा : पेट्रोल टैंकर और टेंपो ट्रैवलर के बीच हुई टक्कर, 1 महिला समेत 3 नेपाली नागरिकों की मौत...

भीषण सड़क हादसा : पेट्रोल टैंकर और टेंपो ट्रैवलर के बीच हुई टक्कर, 1 महिला समेत 3 नेपाली नागरिकों की मौत...
Share

उत्तरप्रदेश : बहराइच जिले से एक सड़क हादसा घटना की खबर सामने आ रही है शनिवार सुबह देहात कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पर एक टेंपो ट्रैवलर और पेट्रोल टैंकर के बीच आमने-सामने की टक्कर में 1 महिला समेत 3 नेपाली नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) कुंवर ज्ञानंजय सिंह के मुताबिक, बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र में बंजारी मोड़ के पास सुबह छह बजे लखनऊ की तरफ से नेपाल जा रहे एक टेंपो ट्रैवलर की सामने से आ रहे पेट्रोल टैंकर से भीषण टक्कर हो गई।

हादसे में टेंपो ट्रैवलर में सवार तीन नेपाली नागरिकों, अजय (40), राधा (48) और भरत थापा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है और उनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि सात अन्य को मामूली चोटें आई हैं।

टेंपो ट्रैवलर में कुल 19 लोग सवार थे। पुलिस सभी मृतकों का पंचनामा भरकर वैधानिक कार्रवाई कर रही है। दुर्घटनाग्रस्त टेंपो ट्रैवलर हरियाणा में पंजीकृत है और नेपाल के एक व्यक्ति का है, जबकि पेट्रोल टैंकर बहराइच का है।

हादसे में घायल नेपाली युवक नया बहादुर ने पत्रकारों को बताया कि टेंपो ट्रैवलर में सवार सभी लोग नेपाल के रहने वाले हैं और रोजगार के सिलसिले में दिल्ली-एनसीआर पहुंचे थे। शुक्रवार को दिल्ली से रवाना हुए इन लोगों को शनिवार को नेपाल पहुंचना था।

पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति भी जानी और अस्पताल प्रबंधन को समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 


Share

Leave a Reply