भीषण सड़क हादसा : कंटेनर ने आटो को मारी टक्कर, तीन लोगों की हुई मौत
सागर : झांसी-लखनादौन नेशनल हाईवे 44 पर कैंट थाना क्षेत्र के रानीपुरा गांव के पास गत मंगलवा-बुधवार दरम्यानी रात करीब एक बजे कंटेनर एसयूपी को टक्कर मारने के बाद आटो से जा भिड़ा, हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। आटो सवार बम्होरी गांव में विवाह समारोह से अपने गांव सिंगना लौट रहे थे।
मृतकों की पहचान बैंडबाजा पार्टी के बलचंद धानक, लखन धानक व धुरु धानक के रूप में हुई है।







.jpeg)












