भीषण सड़क हादसा : चार युवक शराब के नशे में थे धुत, सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकराई बाइक, दो लोगों की मौके पर हुई मौत.....
मऊ : घोसी कोतवाली क्षेत्र घोसी-मझवारा पर माऊरबोझ के निकट मंगलवार की रात्रि घोसी की तरफ से जा रही अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड एवं पुलिया से टकराकर गड्ढे में गिर गयी। बता दे कि बाइक पर चार युवक सवार थे। चारो युवक नशे में धुत थे। अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से बाइक टकरा गयी। जिसमें दो युवकों की मौके पर मौत हो गयी।
तो वही दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। बता दे कि मंगलवार की रात्रि घोसी मझवारा मार्ग स्थित माऊरबोझ के निकट घोसी की तरफ से दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बसारथपुर निवासी राम प्रसाद राय उम्र 35 वर्ष एवं भोला यादव उर्फ अरविंद यादव उम्र 25 वर्ष, राजकुमार 19 वर्ष एवं अखिलेश 31 वर्ष एक ही बाइक सवार होकर मझवारा की तरफ जा रहे थे कि माऊरबोझ के निकट अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड एवं पुलिया से टकरा कर गड्ढे में गिर गए।
जिसमे रामप्रसाद राय एवं भोला यादव उर्फ अरविन्द की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी तो वही बाइक पर पीछे बैठे राजकुमार एवं अखिलेश गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगो आनन फानन में घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी जहाँ घोसी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच मृतकों का शव कब्जे में लेकर घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी भेजवाया। जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सकों द्वारा घायल राजकुमार व अखिलेश स्थिति गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।







.jpeg)












