BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत...

भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत...
Share

बगहा : बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के नौरंगिया थाना क्षेत्र में बाल्मीकि नगर बगहा मुख्य पथ पर मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना में कार पर सवार चार लोगों की मौत हो गयी तथा चार अन्य घायल हो गये।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार , वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के घने जंगल से होकर गुजरने वाले बाल्मीकि नगर बगहा मुख्य पथ पर नौरंगिया थाना के हरदिया चाती के पास एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी। इस दुर्घटना में कार पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि छह लोग घायल हो गये। घायलों को बगहा अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां दो बच्चियों की इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चार लोगों का इलाज चिंताजनक स्थिति में चल रहा है।

सूत्रों ने बताया कि जिले के नवलपुर थाना के कवलापुर गांव निवासी निवासी उदय नारायण साहनी के यहां शादी थी। उनका बेटा नागमणि चालक रामबाबू के साथ शादी समारोह में शामिल कराने के लिए बाल्मीकि नगर के लव-कुश घाट स्थित अपनी बहन के घर गया था। सुबह कार में बहन और दो भांजी समेत आठ लोग सवार होकर शादी समारोह में भाग लेने के लिए लौट रहे थे तभी यह दुर्घटना हुयी। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

 


Share

Leave a Reply