भीषण सड़क हादसा: 7 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 12 से अधिक घायल
भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। नेशनल हाइवे 92 पर यात्री बस की डम्फर से टक्कर के बाद 7 यात्रियों की घटनास्थल पर मौत हो गईं जबकि 12 से अधिक घायल है।
जानकारी के अनुसार हादसा गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के डॉग बिरखडी के पास की है। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार यात्री बस ग्वालियर से बरेली जा रही थी। डॉग बिरखडी के पास डंफर और यात्री बस की आमने सामने भिड़ंत हो गई। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।







.jpeg)












