भीषण सड़क हादसा : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां बेटे की हुई दर्दनाक मौत...
महोबा : मां का उपचार कराकर मौदहा से बेटा बाइक से लौट रहा था। रास्ते में कानपुर सागर राजमार्ग पर एक ढ़ाबा के पास ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे मां बेटे की मौत हो गई। इस घटना को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटना से परिवार के लोगों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिवार के लोगों में चीख पुकार मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कबरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लिलवाही गांव का रहने वाला 23 वर्षीय सत्यप्रकाश कुशवाहा मां सावित्री के दांतों का इलाज कराने को बाइक से मौदहा जनपद हमीरपुर गया था। इलाज कराकर मां बेटे दोपहर को बाइक से अपने घर लौट रहे थे।
तभी बरबई गांव के पास एक ढाबा के पास ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे मां बेटे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कबरई स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से इन्हें रिफर किए जाने पर महोबा जिला अस्पताल लाया गया और डाक्टरों ने मां बेटे दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार के लोगों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिवार के लोगों में चीख पुकार मचा हुआ है।







.jpeg)












