छात्रावास मैनेजर ने काशन मनी मांगने पर की मारपीट, मामला दर्ज
रायपुर। बेटी व भतीजी के नाम से छात्रावास में जमा काशनमनी वापस मांगे जाने पर आरोपियों ने गाली-गलौच व मारपीट का चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट सरस्वतीनगर थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मकान नं. 549 सिंधिया नगर दुर्ग निवासी राजन सिंह 39 वर्ष पिता जगदीश सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 19 नवम्बर को के के कन्या छात्रावास गीतानगर में प्रार्थी अपने बेटी व भतीजी के नाम से जमा काशन मनी को वापस मांगने गया तो छात्रावास का मैनेजर मोनू मिश्रा एवं अन्य तीन लड़कों ने मिलकर प्रार्थी के साथ गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर रूपये लौटाने से मनाकर हाथ मुक्का से मारकर चोट पहुंचाया। घटना के रिपोर्ट पर पुलिस ने छात्रावास मैनेजर व अन्य आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












