Hot Photos : इस 22 साल की इस एक्ट्रेस के आगे बड़ी-बड़ी हसीनाएं भी भरती हैं पानी, डीप कट चोली में देख नहीं हटेंगी आंखें
Hot Photos : 22 साल की अवनीत कौर को भला कौन नहीं जानता। वह आए दिन अपने लुक्स से सबको घायल कर देती हैं, तो अब एक्ट्रेस का लेटेस्ट लुक बी-टाउन की बेस्टी दिशा पाटनी और मौनी रॉय पर भी भारी पड़ गया। अवनीत लहंगा-चोली पहनकर दोनों हसीनाओं को कड़ी टक्कर दे रही हैं

डीप कट चोली में देख भूल जाएंगे दिशा-मौनी
कभी ‘अलादीन’ की ‘यास्मीन’ बनकर टीवी पर अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले अवनीत कौर अब फिल्म ‘टीटू वेड्स शेरू’ के जरिए बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। भले ही अवनीत अभी 22 साल की हैं, लेकिन फैशन के मामले में वह बड़ी-बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस को पीछे छोड़ देती हैं। यही वजह है कि उनका नया लुक आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है।
‘डांस इंडिया डांस’ में कंटेस्टेंट बन पहली बार टीवी पर नजर आने वाली अवनीत अब आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती है। अब यहां भी वह फ्लोरल लहंगे में छा गई हैं। जिस पर अलग-अलग रंगों से एंब्रॉयडरी की गई है। Mohraya फैशन की इस आउटफिट में अवनीत को कुणाल मुंडे ने स्टाइल किया है। जिसमें वह बेहद हसीन लग रही हैं।

लहंगा-चोली में ढाया कहर
अवनीत ने लाइट पिंक लहंगा पहना था। जिसकी प्लंजिंग नेकलाइन वाली चोली पर बॉर्डर बनाया गया है और छोटे-छोटे पिंक फूलों के साथ ग्रीन पत्तियों से की एंब्रॉयडरी हो रखी है।साथ ही लहंगे पर भी मैचिंग एंब्रॉयडरी वर्क देखने को मिला। जिसकी हर कली पर कढ़ाई के बाद नीचे चौड़ा सा बॉर्डर दिया गया। जिसके आखिर में पिंक कटआउट डिजाइन बनाया गया। ये फ्लोरल पैटर्न अवनीत के ऊपर काफी अच्छा लग रहा है।

कर्वी फिगर किया फ्लॉन्ट
अवनीत ने अपने नेट के दुपट्टे को एक शोल्डर पर कैरी करके उसे दूसरे हाथ की कलाई पर पिनअप किया था। जिसके बॉर्डर पर कटआउट डिजाइन के साथ ही फ्लोरल कढ़ाई हो रखी थी। एक्ट्रेस का ये परम सुंदरी लुक काफी ग्रेसफुल था। जिसमें वह अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

खुद किया मेकअप
अब अगर हसीना के मेकअप की बात करें तो इसे उन्होंने खुद ही किया था। पिंक लिप्स, ब्लश, हैवी मस्कारा और आईलाइनर के साथ वह परफेक्ट लग रह थीं। जिसकी तारीफ तो उनके फैंस भी करते नजर आए। वहीं, अपने बालों की उन्होंने साइड पार्टीशन करके एक साइड में पिन लगाई और फिर उन्हें कर्ल किया। जिससे उनकी नेकलाइन और लहंगे का लुक परफेक्ट तरीके से दिखा।








.jpeg)












