खाने का बिल मांगने पर होटल संचालक के बेटे के साथ मारपीट, मामला दर्ज
रिपोर्ट करने पर आरोपियों ने रात के ढाई बजे होटल में लगाई आग
रायपुर। खाना खाने के बाद पैसा मांगने पर होटल संचालक के बेटे के साथ मारपीट कर होटल में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की रिपोर्ट तेलीबांधा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार जनता क्वार्टर गुढिय़ारी रायपुर निवासी राजेश नागदौने 42वर्ष पिता स्व. रामनागदौने ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि काशीराम नगर रिंग रोड में राजेश सतवानी का होटल है जहां वह मिस्त्री का काम करता है। 29 नवंबर की देर रात्रि करीब ढाई बजे अजय छत्रे, बुच्चू, अंबू निवासी महावीर नगर राजेंद्र नगर ने होटल में घुसकर प्रार्थी को गाली गलौज करते हुए होटल से बाहर निकालकर होटल के अंदर बाटल से निकालकर पेट्रोल छिड़क आग लगा दिया। आरोपी होटल में दो से ढाई घंटा पहले खाना खाने के लिए आए हुए थे। खाना खाने के बाद पूर्व में किए गए उधार व खाने का पैसा मांगने पर आरोपियों ने होटल मालिक के लड़के को गाली गलौज करके बेल्ट निकालकर पिटाई की थी। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 436, 323, 34 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












