आपके आधार नंबर पर कितने मोबाइल सिम हैं….ऐसे करे पता…
आज के समय में बिना फोन के किसी का भी काम नहीं चल पाता. फिर चाहे वह पढ़ने वाला छात्र हो या कोई नौकरी करने वाला इंसान या फिर व्यापारी या कोई और फोन का होना लगभग सबके लिए लाजिमी हो चुका है. हर छोटे से काम के लिए आपको फोन की जरूरत पड़ी जाती है. फोन में सिम कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है. जिसके लिए भारत में बहुत सी टेलीकॉम कंपनियां संचालित है.
वहां से पहचान पत्र देकर और तय कीमत चुकाकर सिम कार्ड खरीद सकते हैं. ज्यादातर लोग सिम कार्ड खरीदने के लिए आधार कार्ड का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कई बार लोग दूसरों के आधार नंबर का इस्तेमाल करके फर्जी सिम कार्ड खरीद लेते हैं. और जुर्म को अंजाम दे देते हैं. ऐसे में लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है. इसलिए आप समय-समय पर चेक कर सकते हैं कि आपके आधार पर कितनी सिम हैं. क्या है इसके लिए प्रोसेस चलिए बताते हैं
आपके आधार पर कितनी सिम हैं ऐसे करें पता
आपने सोशल मीडिया पर इस तरह की बहुत सी खबरें देखी होगी कि किसी व्यक्ति के नाम पर फर्जी सिम लेकर कोई जुर्म कर दिया जाता है. और बाद में पुलिस उस व्यक्ति के को पकड़ लेती है जिसके नाम पर फर्जी सिम ली जाती है. और उससे पूछताछ की जाती है. अगर आप इस तरह की स्थिति में आने से बचना चाहते हैं. तो एक अंतराल पर इस बात को चेक करते रहें कि आपका आधार पर एक्टिव सिम की संख्या बढ़ तो नहीं गई है.







.jpeg)












