BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Instagram से डिलीट हुई Photo या Video को कैसे करें रीस्टोर! ये रहा पूरा प्रोसेस

Instagram से डिलीट हुई Photo या Video को कैसे करें रीस्टोर! ये रहा पूरा प्रोसेस
Share

 Deleted Instagram Posts Recovery: इंस्टाग्राम विश्व के सबसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक है. इसका उपयोग फोटो और वीडियो पोस्ट करने के लिए किया जाता है. यूजर्स इसके अलावा स्टोरी भी शेयर करते हैं और रील भी बनाते हैं. यूजर्स इंस्टाग्राम की पोस्ट डिलीट कर देते हैं. लेकिन बाद में इनकी जरूरत पड़े तो काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इंस्टाग्राम यूजर्स को डिलीट किया हुआ कंटेंट वापस रीस्टोर करने की अनुमति देता है. इस तरीकों से आप आसानी से इंस्टाग्राम से डिलीट की गई पोस्ट तुरंत रिकवर कर सकते है.

इंस्टाग्राम पर आप कोई भी कंटेंट डिलीट करते हैं तो यह तुरंत आपके अकाउंट से हट जाता है. लेकिन, डिलीट की गई पोस्ट रेसेंटली डिलीटेड (recently deleted)  फोल्डर में चली जाती है. यहां ये कंटेंट 30 दिनों तक स्टोर रहता है और इसके बाद अपने आप डिलीट हो जाता है.

डिलीटेड कंटेंट ऐसे करें रीस्टोर

इस तरीकों से आप Instagram से डिलीट किए कंटेंट को रीस्टोर कर सकते हैं.

  • स्टेप 1- अपने स्मार्टफोन में इंस्टाग्राम ओपन करें.
  • चरण 2- अपनी प्रोफाइल पर जाने के लिए नीचे दाईं ओर प्रोफाइल या अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें.
  • स्टेप 3- टॉप राइट में More Options पर टैप करें.
  • स्टेप 4- इसके बाद Activity Controls पर टैप करें और फिर Your Activity पर टैप करें.
  • स्टेप 5- यहां Recently Deleted पर टैप करें. यूजर्स को यहां ध्यान देना चाहिए कि अगर उन्होंने हाल ही में कोई कंटेंट डिलीट नहीं किया है तो हो सकता है कि नीचे ऑप्शंस दिखाई न दें.
  • चरण 6- टॉप पर कंटेंट के टाइप पर टैप करें जिसे आप रीस्टोर करना चाहते हैं, जैसे – प्रोफाइल पोस्ट, रील, वीडियो और स्टोरी.
  • स्टेप 7- अब उस फोटो, वीडियो या स्टोरी पर टैप करें जिसे आप रीस्टोर करना चाहते हैं.
  • स्टेप 8- ऊपर दाईं तरफ More Options पर टैप करें, फिर प्रोफाइल में रीस्टोर करें या कंटेंट को रीस्टोर करने के लिए Restore पर टैप करें. अब आपको अपने अकाउंट में रीस्टोर की गई मीडिया फाइल्स दिखाई देने लगेंगी.

Share

Leave a Reply