BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आर्यन खान के सपोर्ट में आये ऋतिक रोशन, कही ये बड़ी बाते, यहाँ देखे

आर्यन खान के सपोर्ट में आये ऋतिक रोशन, कही ये बड़ी बाते, यहाँ देखे
Share

इन दिनों सोशल मीडिया पर आर्यन ख़ान खूब चर्चाओ में है, आर्यन ख़ान बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और सुपरस्टार शाहरुख ख़ान के बेटे हैं. अभी हाल ही में आर्यन ख़ान को ड्रग्स लेने के आरोप में NCB (The Narcotics Control Bureau) ने बीते सोमवार को गिरफ़्तार कर लिया था. उसके बाद आर्यन ख़ान सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे हैं. आर्यन की गिरफ़्तारी से बॉलीवुड के कई सितारे उनके समर्थन में आए हैं. बॉलीवुड के माचो मैन ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया के ज़रिए आर्यन ख़ान को सपोर्ट किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर आर्यन ख़ान की एक तस्वीर और पोस्ट डालकर आर्यन को सपोर्ट किया है


पोस्ट में ऋतिक रोशन ने लिखा है- मेरे प्यारे आर्यन! ज़िंदगी एक अनोखी सफ़र है. ज़िंदगी में कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, मगर ईश्वर आपकी रक्षा करेंगे. भगवान दयालु है. वो सबसे मज़बूत लोगों की ही सबसे कठिन परीक्षा लेता है. गु़्स्सा, कन्फ़्यूज़न, और बेबसी. ये वही सामग्रियां हैं जिससे तुम्हारे अंदर का हीरो बाहर निकेलगा. पर ध्यान रहे इन चीज़ों की वजह से तुम्हारे अंदर की अच्छाई भी ख़त्म हो सकती है. ख़ुद को जलने दो, लेकिन सावधानी से... ग़लतियां, गिरना, जीत, सफ़लता... ये सब एक ही है अगर तुम्हें पता हो कि तुम्हें अनुभव से उनका कौन सा हिस्सा रखना है और कौन सा छोड़ देना है. तुम इन सबसे और बेहतर ही बनोगे.


ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस पोस्ट में आप देख सकते हैं कि कैसे ऋतिक रोशन ने आर्यन ख़ान का हौसला बढ़ाया है. इस पोस्ट को अबतक 18 लाख से ज़्यादा लोगों ने लाइक किया है. वहीं इस पोस्ट पर कई यूज़र्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. एक यूज़र ने लिखा है-ऋतिक रोशन आपने बहुत शानदार तरीके से अपने दिल की बात रखी है. वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा है- इमेज साफ़ करने की शुरुआत हो चुकी है. यूं तो इस पोस्ट पर लोग दो मतों में बंट चुके हैं. एक आर्यन ख़ान के सपोर्ट में हैं और दूसरे उनके विरोध में.

 


Share

Leave a Reply