नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

हफ्ते के पहले दिन सोने और चांदी के कीमतों में भारी बदलाव, जाने क्या है आज का भाव

 हफ्ते के पहले दिन सोने और चांदी के कीमतों में भारी बदलाव, जाने क्या है आज का भाव
Share

मुंबई। सोमवार को सोने की वायदा कीमतों में तेजी देखी जा रही है। डिलीवरी वाला सोना सुबह 172 रुपये की तेजी के साथ खुला। दोपहर 12 बजे यह 167 रुपये यानी करीब 0.36 फीसदी की तेजी के साथ 47,895 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था। सुबह के सत्र में इसने 46,967 रुपये का उच्चतम और 46,633 रुपये का न्यूनतम स्तर छू लिया।

दूसरी ओर चांदी की कीमत में भी तेजी देखी जा रही है। जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 12 बजे 162 रुपये की तेजी के साथ 67,760 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी। सोने की कीमत में पिछले हफ्ते भारी गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 2,000 रुपये से भी ज्यादा गिरावट आई। पिछले साल अगस्त में सोने की कीमत 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई थी। शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोना 46,800 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस तरह सोना अपनी रेकॉर्ड कीमत से 9,000 रुपये से भी अधिक सस्ता हो चुका है। दिल्ली सर्राफा बाजार में भी इसमे पूरे हफ्ते 882 रुपये की गिरावट आई।


Share

Leave a Reply