BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Hyundai की इन पॉपुलर गाड़ियों पर जबरदस्त डिस्काउंट, हाथ से निकल ना जाएं ये मौका

Hyundai की इन पॉपुलर गाड़ियों पर जबरदस्त डिस्काउंट, हाथ से निकल ना जाएं ये मौका
Share

Hyundai ने अपनी कारों के कई मॉडल पर डिस्काउंट ऑफर दे रही है। कंपनी इस ऑफर में 50000 तक का डिस्काउंट दे रही है। यह ऑफर हालांकि कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली क्रेटा और अलकाजर, वेन्यू, टक्सन, एलांट्रा और हुंडई वरना जैसी कारों पर लागू नहीं है।

कंपनी Hyundai i20, Grand i10 Nios, Aura और Santro जैसी गाड़ियों पर यह डिस्काउंट और कई अन्य ऑफर दे रही हैं। यह ऑफर कैश डिस्काउंट, कॉर्पोरेट बैनिफिट या एक्सचेंज बोनस के तौर पर दे रही है। इस ऑफर का फायदा आप 28 फरवरी तक उठा सकते है।

Grand i10 Nios

Hyundai Grand i10 Nios पर आपको अधिकतम 48,000 का डिस्काउंट मिल सकता है। कार पेट्रोल, डीजल वेरिएंट और सीएनजी ट्रिम्स में आती है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलते है। ग्रैंड i10 Nios की कीमत 5.29 लाख से 8.51 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है।

Hyundai Santro

इसी तरह Hyundai Santro पर भी डिस्काउंट मिल रहा है। इस गाड़ी पर आपको 40,000 रुपए तक की छूट मिल सकती है लेकिन यह ऑफर पेट्रोल वेरिएंट पर है। सीएनजी मॉडल यह लागू नहीं है। Hyundai Santro एक 5-सीटर कार है जिसमें 5-स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स हैं। Hyundai Santro की कीमत 4.86 लाख से 6.44 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है।

Hyundai i20

हैचबैक हुंडई i20 पर भी आपको इसी तरह डिस्काउंट मिल सकता है। यह छूट डीजल वेरिएंट पर लागू है और पेट्रोल मॉडल को इस ऑफर से बाहर रखा गया है। Hyundai i20 की कीमत 6.98 लाख से 11.47 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है।


Share

Leave a Reply