BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आज से एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोत्तरी, जाने कितनी हुई कीमत

आज से एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोत्तरी, जाने कितनी हुई कीमत
Share

  दिवाली से पहले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोत्तरी की गई है और आज से इसके दाम 265 रुपये बढ़ा दिए गए हैं. लेकिन फिलहाल राहत की बात ये है कि आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बता दें कि 6 अक्टूबर को ही घरेलू एलपीजी के दाम बढ़ाए गए थे. वहीं, एक अक्टूबर को कॉमर्शियल सिलेंडर में  19 किलो वाले सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे. लेकिन आज कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 265 रुपये की बढोत्तरी की गई है।

आज सिलेंडर के दाम में हुई इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में कमर्शियाल सिलेंडर 2000 रुपये के पार पहुंच गया है. इससे पहले यह 1733 रुपये में मिल रहा था. मुंबई में 1683 रुपये में मिलने वाला 19 किलो का सिलेंडर अब 1950 रुपये में मिलेगा तो वहीं, कोलकाता में अब 19 किलो वाला इंडेन गैस सिलेंडर 2073.50 रुपये का हो गया है. वहीं, चेन्नई की बात करें तो यहां अब 19 किलो वाले सिलेंडर के लिए 2133 रुपये चुकाने पड़ेंगे।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के आज नहीं बढ़े हैं दाम
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज  कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में 14.2 किलो वाला बिना सब्सिडी का गैस सिलेंडर 899.50 रुपये का ही मिल रहा है. बता दें 6 अक्टूबर को इसके दाम में बढ़ोतरी की गई थी. वहीं, एक अक्टूबर को केवल 19 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडरों के दाम बढ़ाए गए थे. कोलकाता में 926 और चेन्नई में अभी भी 14.2 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 915.50 रुपये में मिल रहा है. लेकिन कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए आशंका जताई जा रही थी कि इस बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़ सकते हैं और यह 1000 रुपये के पार चला जाएगा.


Share

Leave a Reply