BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भीषण सड़क हादसा : ट्रक और पिकअप में जोरदार हुई भिडंत, 4 लोगों की मौके पर हुई मौत, 17 घायल

भीषण सड़क हादसा : ट्रक और पिकअप में जोरदार हुई भिडंत, 4 लोगों की मौके पर हुई मौत, 17 घायल
Share

जयपुरराजस्थान के चूरू जिले में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत होने की खबर आ रही है। वहीं 17 लोग घायल बताये जा रहे हैं। जानकारी मिली है कि चूरू जिले के भालेरी थाना इलाके में एक ट्रक का टायर अचानक फट गया। जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही पिकअप में भिड़ गयी। जोरदार टक्कर से पिकअप में सवार दो महिलाओं समेत 4 की मौत हो गयी।

ट्रक का टायर फटा, अनियंत्रित होकर पिकअप से भिड़ा
मामला चूरू जिले का है, बताया जा रहा है कि यहां बीती शाम तारानगर-सरदारशहर रोड पर बुचावास गांव दर्दनाक हादसा हो गया। एक चलते ट्रक का टायर अचानक फट जाने से वह अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे पिकअप में टकरा गयी। जब ये हादसा हुआ तो पिकअप में कई लोग सवार थे, जिसमे से चार की मौत हो गयी और 17 लोग घायल हो गए। हादसे में मारे गये सभी चारों लोग हरियाणा के रहने वाले थे। इसके अलावा राजस्थान के भी लोग पिकअप में सवार थे।


मामले की जानकारी होते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शवों को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। आज उनका पोस्टमार्टम होने के बाद परिवजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। मृतकों की शिनाख्त हरियाणा की कलावती, भतेरी, मोनू एवं रामनारायण के रूप में हुई है।


मरने वाले हरियाणा के, घायलों का इलाज जारी
शुरूआती जांच में पता चला है की पिकअप में सवार लोग चूरू के ददरेवा से रूपलीसर जा रहे थे।घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चूरू जिला मुख्यायल के राजकीय भरतिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद जिला कलेक्टर सांवरमल वर्मा और एसपी नारायण टोगस समेत पीएमओ डॉ. एफएच गौरी और पुलिस उपाधीक्षक चूरू शहर ममता सारस्वत भी घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे।


Share

Leave a Reply