बड़ी खबर : भारत में बनाये गए कोरोना के वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ट्विट कर दी जानकारी
नई दिल्ली | देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक राहत भरी खबर है। पूरी तरह कोरोना वायरस की पहली स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने अपने ट्वीट में कहा कि स्वदेशी कोरोना वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है| कोरोना के खिलाफ ज़ंग अब निर्णायक दौर में है। पिछले कई महीनों से कोरोना वैक्सीन के विकास के लिए जारी प्रयास के सकारात्मक संकेत मिलने लगे हैं।हम जल्द ही इस महामारी पर पूरी तरह जीत प्राप्त कर लेंगे |
स्वदेशी कोरोना #Vaccine का #humantrials शुरू!#COVID19 के खिलाफ ज़ंग अब निर्णायक दौर में है।पिछले कई महीनों से कोरोना वैक्सीन के विकास के लिए जारी प्रयास के सकारात्मक संकेत मिलने लगे हैं।हम जल्द ही इस महामारी पर पूरी तरह जीत प्राप्त कर लेंगे।@PMOIndia @MoHFW_INDIA @BharatBiotech pic.twitter.com/Cf0Ds6bhZG
— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) July 18, 2020







.jpeg)












