BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मानवता शर्मसार: देर रात नवजात और प्रसूता को रोड पर छोड़कर भागी एम्बुलेंस, तड़पती रही प्रसूता

मानवता शर्मसार: देर रात नवजात और प्रसूता को रोड पर छोड़कर भागी एम्बुलेंस, तड़पती रही प्रसूता
Share

 मध्य प्रदेश : बैतूल जिला अस्पताल में रात 2 बजे एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसका वीडियो देखकर ही मानवता शर्मसार हो जाएगी। मामला है देर रात 2 बजे लगभग चिचोली से एक नवजात और प्रसूता मीना सुरजाहे पति विजय सुरजाय निवासी माडंवदा चिरापाटला को बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया गया।

2 बजे रात लगभग बैतूल जिला अस्पताल पहुंचे जहां एम्बुलेंस कर्मी प्रसूता और नवजात शिशु को रोड पर ही छोड़कर भाग खड़ा हुआ। प्रसूता की हालत गंभीर होने पर प्रसूता रोड पर पड़ी रही, वहीं नवजात बच्चा भी तड़पता रहा, पर किसी भी अस्पताल स्टॉफ या सिक्योरिटी गार्ड की निगाह उन पर नहीं पड़ी।

बैतूल जिला अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड रात में बिस्तर डालकर फर्राटे की नींद सोते नजर आते हैं। जिला अस्पताल परिसर या बिल्डिंग में क्या हो रहा है उनको उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आखिर में लोगों के द्वारा प्रसूता को बमुश्किल उठाकर वार्ड में ले जाया गया और शिशु को SNCU वार्ड में ले जाया गया और भर्ती कराया गया है।

इधर बैतूल कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा है कि, इस मामले में एसडीएम द्वारा जांच की जाएगी और जिस भी व्यक्ति ने इसमें लापरवाही की है उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


Share

Leave a Reply