एक बार फिर हुई मानवता शर्मसार: गर्भवती गाय को शरारती तत्वों ने खिलाया विस्फोटक, फटने से गाय की हालत गंभीर
हिमाचल प्रदेश। मानवता को शर्मसार करने वाला एक और खबर सामने आई है जहां कुछ असमाजिक तत्वों ने गर्भवती गाय को किसी ने विस्फोटक का गोला बनाकर खिला दिया, जिससे गाय बुरी तरह से जख्मी हो गई है।
पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की यह पूरा मामला हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के झंडुत्ता इलाके का है जहां गर्भवती गाय को किसी ने विस्फोटक का गोला बनाकर खिला दिया, जिससे गाय बुरी तरह से जख्मी हो गई है। गाय के मालिक ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले के संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। लोगों में इस घटना के बाद से काफी आक्रोश है।

इससे पहले केरल में कुछ शरारती तत्वों ने एक गर्भवती हथिनी को पटाखों से भरा अनानास खिला दिया। पटाखे हथिनी के मुंह में फट गए और हथिनी के गर्भ में पल रहे बच्चे समेत उसकी मौत हो गई। इस खबर ने हर किसी को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक घटना से जुड़ी तस्वीरों को वन विभाग के एक अधिकारी ने सोशल मीडिया में पोस्ट किया।







.jpeg)












