नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

मानवता एक बार फिर हुआ शर्मसार : पांच नाबालिग छात्रों के साथ किया गन्दा काम 15 शिक्षको पर केस दर्ज

मानवता एक बार फिर हुआ शर्मसार : पांच नाबालिग छात्रों के साथ किया गन्दा काम 15 शिक्षको पर केस दर्ज
Share

घटना राजस्थान के अलवर जिले से सामने आ रही है जहाँ एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल सहित 15 शिक्षकों पर पांच नाबालिग छात्राओं से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक राम मूर्ति जोशी ने कहा कि सभी 15 लोगों पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण, पॉक्सो अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभी तक किसी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया है।


प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि यह स्कूल के एक पूर्व शिक्षक द्वारा बदले की भावना के तहत घटना को अंजाम दी गई हो। जिसे पिछले दिसंबर में तीन छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि छात्राओं का आरोप है कि पुरुष शिक्षक अपनी महिला साथियों के साथ मिलकर उनके साथ दुष्कर्म करते थे।


लड़कियों के परिवार ने किया मेडिकल जांच कराने से इनकार

भिवाड़ी के एसपी जोशी ने कहा कि लड़कियों के परिवार वालों ने मेडिकल जांच कराने से इनकार कर दिया है। उनके बयान अदालत में दर्ज किए जाएंगे और गहन जांच की जाएगी। जोशी ने आगे कहा कि पहली प्राथमिकी स्कूल में पढ़ने वाली दो बहनों की शिकायत पर आधारित थी, दूसरी प्राथमिकी में दो और लड़कियों का जिक्र है और तीसरा मामला एक अन्य नाबालिग से जुड़ा है।

 


Share

Leave a Reply