नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

मानवता शर्मसार: 4 साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया बलात्कार

मानवता शर्मसार: 4 साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया बलात्कार
Share

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, सेक्टर-49 क्षेत्र में 4 साल की बच्ची के साथ रेप हुआ है. यहां स्थित एक गांव में रहने वाली चार साल की बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने कथित रूप से बलात्कार (Rape) किया है. इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना की रिपोर्ट बच्ची की मां ने थाना सेक्टर-49 में दर्ज करायी है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.


पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, उसके पड़ोस में रहने वाला प्रशांत नामक व्यक्ति उसकी चार साल की बेटी के साथ बृहस्पतिवार की रात को जबरन बलात्कार कर रहा था. उन्होंने बताया कि जब आरोपी वारदात को अंजाम दे रहा था, उसी समय महिला घर पर पहुंच गई. उसने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने आरोपी की पकड़कर जमकर पिटाई कर दी. उन्होंने बताया कि आरोपी मौके से भाग गया. डीसीपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से कोर्ट ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

उनकी बेटी घटना के दिन से ही गुमसुम रह रही थी
बता दें कि बीते 12 सितंबर को भी नोएडा में एक रेप का मामला सामने आया था. तब सेक्टर 39 क्षेत्र स्थित एक गांव में 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था. आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है जिसने जबरन उसके घर में घुसकर बलात्कार किया था. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया था कि किशोरी के पिता ने घटना के संबंध में थाना सेक्टर 39 में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पड़ोस में रहने वाले दिनेश नामक युवक ने 9 सितंबर को उनकी बेटी का बलात्कार किया. शुक्ला ने बताया कि पीड़िता के पिता के अनुसार, उनकी बेटी घटना के दिन से ही गुमसुम रह रही थी.


Share

Leave a Reply