मानवता शर्मसार: महिला टीचर से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, फिर 40 बार शरीर पर वार करके मौत के घाट उतारा
आए दिन कोई ना कोई दुष्कर्म की खबर सुनने को मिलती रहती है। हाल ही में स्पेन में एक महिला टीचर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। महिला टीचर के शरीर पर 40 से ज्यादा वार किए गए। इस घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि टीचर का पड़ोसी है। आरोपी कुछ समय पहले ही जेल से रिहा हुआ था। उसको हत्या के मामले में सजा सुनाई गई थी। पुलिस हत्यारोपी को गिरफ्तार कर चुकी है और इस पूरे मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक महिला टीचर जो कि 26 साल की थी। उनके पड़ोसी बर्नार्डो मोंटोया ने बाजार से घर लौट रहीं महिला टीचर को अगवा कर लिया। बर्नार्डो ने सबसे पहले महिला पर डंडे से जोरदार वार किया और फिर वह महिला को घसीट कर अपने घर ले आया। उसने पहले बलात्कार की घटना को अंजाम दिया और फिर महिला टीचर की हत्या कर दी।
लौरा लुएल्मो आर्ट की टीचर थी, जिन्होंने कुछ दिनों पहले ही अपने बॉयफ्रेंड को अपने पड़ोसी की गंदी हरकतों के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड को बताया था कि उनका पड़ोसी उन्हें गंदी निगाहों से देखता था। बर्नार्डो मोंटोया को एक बुजुर्ग महिला से मारपीट, लूटपाट और हत्या के मामले में सजा सुनाई गई थी। जब आरोपी जेल से छूट आया तो उसने महिला टीचर को अपना अगला शिकार बनाया।
पुलिस का कहना है कि वह आरोपी जबरन लौरा लुएल्मो को अपने घर ले आया, जहां उसने महिला को बांध दिया और फिर उसके रेप किया और 40 बार शरीर पर वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया। किसी को इस बारे में पता ना चले इसलिए आरोपी ने शव को सुनसान इलाके में ठिकाने लगा दिया।
जब पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई तो पुलिस ने टीचर को ढूंढना शुरू कर दिया। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के 5 दिन बाद पुलिस को महिला का शव मिला। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ कि उसके पड़ोसी ने ही महिला की हत्या की। आरोपी शव को ठिकाने लगाने के बाद दोबारा उस जगह पहुंच गया क्योंकि वह यह सुनिश्चित करना चाहता था कि महिला की मौत हुई है या नहीं। जब आरोपी दोबारा यह देखने पहुंचा तो उसको पता चल गया कि महिला की सांसे चल रही है। इसीलिए आरोपी ने दोबारा महिला को पत्थर से कुचल कर मार डाला और वहां से भाग गया।







.jpeg)












