मानवता शर्मसार: चलती कार में दो बहनों से सामूहिक दुष्कर्म
डबरा: चलती कार में दो सगी बहनों के साथ तीन लोगों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पहले इन्हें कार में बैठाकर घुमाया गया। शॉपिंग कराई गई, उसके बाद कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर गैंगरेप को अंजाम दिया। साथ ही अश्लील वीडियो भी बनाया। अब ये आरेापित वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं।
घटना 20 जुलाई की है लेकिन धमकी दिए जाने के चलते पीडि़ता चुप थी। परेशान होकर एक बहन ने पूरा मामला अपनी मां को बताया। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे। इसके बाद तीन आरोपितों अजीत कुशवाह, प्रमोद कुशवाह और तीसरा साथी सतीश कुशवाह के खिलाफ अपहरण और गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। स्वजन के साथ देहात थाने पहुंची 17 साल की नाबालिग ने बताया कि करीब 12 दिन पहले उसकी बड़ी बहन को आरोपित ने फिर बुलाया। उसके बाद से बहन का भी पता नहीं है।







.jpeg)












