बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |

इंसानियत हुई शर्मसार : कोरोना संक्रमित के शव को JCB से ले जाकर किया दफ़न, जाने कहाँ की है यह खबर

इंसानियत हुई शर्मसार : कोरोना संक्रमित के शव को JCB से ले जाकर किया दफ़न, जाने कहाँ की है यह खबर
Share

पूर्णिया | कोरोना महामारी के दौर में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही लगातार नज़र आ रही है | इसी बीच बिहार के पूर्णिया जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है | खबर है कि पूर्णिया जिले में कोरोना संक्रमित की मौत के बाद उसके शव को जेसीबी से ले जाकर दफनाया गया. इस तस्वीर ने मानवता को भी शर्मसार कर दिया है.
दरअसल, अमौर रेफरल अस्पताल के नजदीक फुटपाथ पर मचाननुमा एक चौकी पर बेलगच्छी का रहने वाला एक 60 वर्षीय वृद्ध बीमार हालत में पांच दिनों से लेटा था. वह घूम-घूमकर मांग कर खाता था. अस्वस्थ हालत में देख लोगों ने इसकी द्वारा सूचना स्थानीय अस्पताल प्रबंधन को दी.

टेस्ट के बाद अस्पताल में हो गई मौत
अस्पताल प्रबंधन ने 27 मई को वृद्ध की कोरोना जांच कराई थी. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे अमौर के बेलगच्छी के कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान बीते शनिवार की सुबह आठ बजे उसकी मौत हो गई.

पंचू यादव का दुनिया में कोई नहीं था इसलिए अस्पताल प्रशासन ने कागजी प्रक्रिया के बाद स्थानीय प्रखंड पदाधिकारी व अंचलाधिकारी के समक्ष पंचू यादव के शव को प्लास्टिक में लपेट कर एनजीओ को दे दिया. एनजीओ के लोग शव को जेसीबी मशीन के आगे रखकर ले गए. अब उसकी तस्वीर वायरल हो रही है.

वहीं दूसरी ओर एनजीओ की ओर से शव को दफनाने की चर्चा भी हो रही है क्योंकि पंचू यादव हिंदू थी और अंतिम संस्कार की जगह उसे दफना दिया गया. गौरतलब है कि सरकार ने कोरोना पॉजिटिव के शव को जलाने या तफनाने की जिम्मेदारी एनजीओ को दे रखी है. अमौर के कोविड केयर सेंटर में जो एनजीओ काम कर रही है उनके पास दो एंबुलेंस हैं. बावजूद जेसीबी से शव ले जाया गया.

सिविल सर्जन ने जारी किया शो कॉज
मामला सामने आने के बाद पूर्णिया के सिविल सर्जन संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि जांच की जा रही है. बेलगच्छी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. एहतामामूल हक को शो-कॉज नोटिस जारी कर दिया गया है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.


Share

Leave a Reply