BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

हैवानियत: पिता पड़ोसी संग मिलकर बेटी के साथ करता था रेप, प्रेग्नेंट होने पर...

हैवानियत: पिता पड़ोसी संग मिलकर बेटी के साथ करता था रेप, प्रेग्नेंट होने पर...
Share

इंदौर, आए दिन लड़कियों व महिलाओं से रेप की खबरें सामने आती रहती हैं लेकिन इस बार पिता ने ही हैवानियत की हदें पार कर दी. इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र से मामला सामने आया है जहां 15 साल की नाबालिग लड़की अपनी दादी के साथ थाने पहुंची और बताया कि वह प्रेग्नेंट है. इस साल के मार्च से ही उसके पिता पड़ोसी सोनू के साथ मिलकर उसका रेप करते थे और किसी को न बताने की धमकी भी देते थे. नाबालिग जब प्रेग्नेंट हो गई तो डरी सहमी लड़की ने हिम्मत जुटाकर यह बात अपनी दादी को बताई. पुलिस ने पीड़िता की तहरीरी पर एफआईआर दर्ज की और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.
यह रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना खजराना थाना क्षेत्र की है. शनिवार को नाबालिग लड़की दादी के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची और आपबीती बताई. दादी ने पुलिस को बताया कि उसकी पोती गर्भवती है. और उसका आरोपी और कोई नहीं, उसका खुद उसका पिता ही है. पुलिस के पास मामला आते ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई और पिता और पड़ोसी किराएदार सोनू उर्फ कुंदन को पकड़ कर जेल में बंद कर दिया. पुलिस ने नाबालिग की मानसिक स्थिति को समझते हुए महिला पुलिस से काउंसलिंग भी कराई है.
खजराना थाना प्रभारी दिनेश वर्मा ने शनिवार को बताया कि आरोपी पिता और पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं हैरानी वाली बात है की नाबालिग के साथ इस साल के मार्च महीने से लगातार रेप किया जा रहा था और लड़की डरी सहमी हुई अपने ऊपर होते हुए अत्याचारों को झेल रही थी. जब नाबालिग प्रेग्नेंट हो गई तो हिम्मत जुटाकर दादी को पूरी दास्तां सुनाई. दादी न्याय की चाह में पोती को पुलिस स्टेशन लेकर गई और जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की.
 


Share

Leave a Reply