BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अरविंद केजरीवाल के गुजरात से लौटते ही सैकड़ों आप नेता, बीजेपी में हुए शामिल

अरविंद केजरीवाल के गुजरात से लौटते ही सैकड़ों आप नेता, बीजेपी में हुए शामिल
Share

गांधीनगर : गुजरात में आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। पार्टी के करीब 150 नेता और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। अकेले आप ही नहीं इस दौरान कांग्रेस को भी नुकसान उठाना पड़ा है। पार्टी के कई सदस्यों ने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। इतनी बड़ी संख्या में आप नेताओं ने दल तब बदला है, जब एक दिन पहले ही राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब सीएम भगवंत मान के साथ दो दिनों के गुजरात दौरे से लौटे हैं।

गुजरात भाजपा के महासचिव प्रदीपसिंह वाघेला ने कहा, दिल्ली के सीएम और पंजाब के सीएम घर नहीं पहुंचे या खाना भी नहीं खाया और उनकी पार्टी के कई लोग भाजपा में शामिल हो गए। यह साफ दिखाता है कि वे गुजरात के लोगों को बेवकूफ नहीं बना सकते। गुजरात के लिए उनके दौरे का कोई मतलब नहीं है। गुजरात के लोगों का आशीर्वाद बीजेपी के पास है। पंजाब में आप सरकार के महज पांच दिनों में ही किसानों पर लाठीचार्ज हो गया।

नए नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए वाघेला ने कहा, आज आपने आप और कांग्रेस छोड़ी। वे कहेंगे कि आप लोग किसी काम के नहीं थे। लेकिन, मैं यह कहना चाहूंगा कि गुजरात के विकास के लिए आप बहुत जरूरी हैं और भाजपा में आपका स्वागत है। गुजरात में लंबे समय से भाजपा की सरकार है, क्योंकि लोगों को हमपर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है।

दो दिनों के गुजरात दौरे पर केजरीवाल और मान बड़े रोड शो में शामिल हुए। साथ ही वे गांधी आश्रम भी गए और चरखा चलाया। इसके अलावा दोनों आप नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य नेताओं के साथ बैठकें की। वे रविवार को गुजरात से रवाना हो गए थे।

 


Share

Leave a Reply