लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

जिला अध्यक्ष सहित सैकड़ों शिवसेना कार्यकर्ता भाजपा में शमिल

जिला अध्यक्ष सहित सैकड़ों शिवसेना कार्यकर्ता भाजपा में शमिल
Share

भिलाई। दुर्ग जिले में शिवसेना को जोर का झटका लगा है। शिवसेना के दुर्ग जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सोनी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। स्थानीय निकाय चुनाव से पहले भाजपा अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में जुट गई है। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने सभी को गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया। भाजपा में प्रवेश करने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्य शैली से प्रभावित होकर शिवसेना का साथ छोड़ा है। इस अवसर पर सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की पूरे विश्व में बढ़ती ताकत और उनकी लोकप्रियता व कार्य शैली से पूरा विश्व प्रभावित है।


सांसद सरोज ने कहा कि भारत की पूरी दुनिया में एक अलग पहचान है, मोदी सरकार की जन हितकारी योजनाओं का लाभ देश वासियों को सीधे मिल रहा है। इसके साथ ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। शिव सेना के जिलाध्यक्ष के साथ सैकड़ों लोग हमारे भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। मैं सभी का स्वागत करती हूं। भाजपा में शामिल होने वाले शिवसेना के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र सोनी ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्य शैली और उनकी योजनाओं से प्रभावित होकर सांसद सरोज पांडेय के समक्ष अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा में प्रवेश किया है।


Share

Leave a Reply