BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी में आफत की बारिश तेज आंधी से सैकड़ों जगह टूटे पेड़, जलजमाव से लोग परेशान...

राजधानी में आफत की बारिश तेज आंधी से सैकड़ों जगह टूटे पेड़, जलजमाव से लोग परेशान...
Share

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में सोमवार तड़के करीब पांच बजे से चल रही तेज आंधी और बारिश के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम और गाजियाबाद समेत कई इलाकों में सैकड़ों पेड़ों के गिरने की घटना सामने आई है। सप्ताह के पहले दिन की सुबह ही इस तरह की आंधी और बारिश से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई इलाकों में भारी जाम भी लग गया है।

तेज हवाओं के साथ बरसात का सिलसिला चल रहा है। इस वजह से एनसीआर के कुछ हिस्सों में बत्ती भी गुल है। मौसम बदले मिजाज और आंधी-बारिश के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ है। एयरपोर्ट ने यात्रियों से अनुरोध है कि उड़ान की ताजा जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। दूसरी ओर, आंधी-बारिश और बिजली के कारण दिल्ली एनसीआर में कई पेड़ गिरे और हवा की रफ्तार ने आवागमन में बाधा डाली।

सैकड़ों जगहों पर पेड़ गिरने के साथ फरीदाबाद व नोएडा में कई जगह सोमवार सुबह ओले भी पड़े हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज हवा चलने के साथ बारिश की संभावना जताई थी। अगले दो दिनों तक गर्मी से मिली राहत जारी रहेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 39.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार सुबह कुछ देर के लिए बादलों ने आसमान में डेरा डाला, लेकिन बादल बिन बरसे ही चल दिए। हालांकि, दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी का खेल चलता रहा, जिससे गर्मी के तेवर नरम रहे। हवा में नमी का स्तर 29 से 77 फीसदी रहा।

आज सुबह से ही बारिश होने से मौसम का रुख पूरी तरह से बदल गया है। ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि जिन लोगों को अपने दफ्तरों के लिए निकलना है उन्हें खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 


Share

Leave a Reply