न्यायधानी में मामूली विवाद के चलते पति पत्नी ने कुए में कूदकर दी जान, जाने पूरी खबर
बिलासपुर | जिले के मरवाही थाना क्षेत्र के धनोरा गांव में पति-पत्नी के बीच हुआ छोटा सा विवाद दोनों की मौत का कारण बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार विवाद के बाद गुस्साए पति पत्नी ने कुंए में छलांग लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अंडे की सब्जी नहीं बनाने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद गुस्से में पत्नी कुएं में छलांग लगा दी और पत्नी को बचाने पति भी कुएं में कूद गया। इस दौरान दोनों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।







.jpeg)












