नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

मामूली विवाद में पति ने पत्नी व बच्चों पर किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

मामूली विवाद में पति ने पत्नी व बच्चों पर किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
Share

हसिये से मारकर पत्नी व दो बच्चों को किया लहुलुहान 

रायपुर। आपसी विवाद में पति ने पत्नी व अपने दो बच्चों को हसिये से से मारकर लहुलुहान कर दिया। घटना की रिपोर्ट तेलीबाधा थाना में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सूरजनगर लाभांडी तेलीबांधा निवासी श्रीमती भागवती निषाद 47 वर्ष पति टापलाल निषाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गुरूवार को रात्रि 12 बजे प्रार्थिया का दामाद सोमन निषाद 32 वर्ष पिता शंकर लाल निषाद  ने पति पत्नी के आपसी विवाद में आक्रोश में आकर पत्नी व बच्चों पर हसिये से जानलेवा हमला कर लहुलुहान कर दिया। गंभीर हालत में पत्नी को ईलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया जहां डॉक्टरों उसे आईसीयू में रखा है। वहीं बच्चों का ईलाज जनरल वार्ड में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती प्रतिमा निषाद 27 वर्ष पति सोमन निषाद 32 वर्ष निवासी ग्राम मचान्दुर थाना उतई जिला दुर्ग निवासी से 2010 में हुआ था। 19 दिसम्बर गुरूवार की रात्रि पति पत्नी में विवाद होने पर पति ने दोनों बच्चे है बेटा खिलेश 5 साल एवं छोटा बेटा जीगर निषाद उम्र 03 साल एवं पत्नी को हसिये से जानलेवा हमला कर लहुलुहान कर दिया। जिसके चलते दोनों बच्चों को हाथ व कान पर गंभीर चोट आई है। वहीं पत्नी के सीर व शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट लगी है। आरोपी शराब पीने का आदि है इस वजह से आए दिन घर में विवाद होता था। घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

Share

Leave a Reply