BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

घर के सामने बेटी-पत्नी को गोली मरकर पति ने की खुदकुशी, सामने आई यह वजह...

घर के सामने बेटी-पत्नी को गोली मरकर पति ने की खुदकुशी, सामने आई यह वजह...
Share

पटना :बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को दिनदहाड़े एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी है। इसके बाद उसने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। मामला गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के पुलिस कॉलोनी का है।


मृतकों की पहचान राजीव कुमार (40), उसकी पत्नी प्रियंका भारती (33) और बेटी संस्कृति भारती उर्फ सारा (14) के रूप में हुई है। प्रियंका राजीव की दूसरी पत्नी थीं। पहली पत्नी प्रिया भारती की मौत के बाद राजीव ने अपनी साली प्रियंका से शादी कर ली थी। राजीव की बेटी संस्कृति पहली पत्नी की संतान थी। प्रियंका राज्य सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग में क्लर्क थीं। वहीं, राजीव छोटा व्यवसाय करता था। हत्या और खुदकुशी का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौके से सात एमएम बोर के तीन खोखे व घटना में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद की गई है। पुलिस राजीव की सास शशि प्रभा से पूछताछ कर रही है।


शशि प्रभा के मुताबिक, उनकी बड़ी बेटी प्रिया भारती की शादी 2007 में बेगूसराय के बलिया थानांतर्गत भगतपुर गांव निवासी राजीव से हुई थी। एक साल बाद प्रिया ने संस्कृति को जन्म दिया, लेकिन प्रसव के दौरान ही उनकी मौत हो गई। कुछ दिनों बाद प्रिया के पिता विजय प्रसाद नारायण सिंह का भी निधन हो गया। वे सचिवालय सहायक थे। उनकी जगह छोटी बेटी प्रियंका को अनुकंपा पर नौकरी मिली। सरकारी नौकरी मिलने के बाद राजीव ने शादी का प्रस्ताव रखा।

रिश्तेदारों की रजामंदी से प्रियंका और राजीव की शादी करा दी गई। वहीं, पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, राजीव और प्रियंका का तलाक हो चुका था। संस्कृति अपनी मौसी के साथ ही रहना चाहती थी। इस मामले की जांच में सामने आया कि हत्या और आत्महत्या को अंजाम देने वाला राजीव दूसरी पत्नी से भी तलाक के बाद अपनी बेटी (पहली पत्नी से जन्मी थी) को अपने साथ रखना चाहता था, लेकिन बेटी उसकी तलाकशुदा पत्नी के साथ रह रही थी। इसको लेकर वह परेशान था। संभवत: इसी वजह से उसने पटना के अनीसाबाद क्षेत्र की पुलिस कॉलोनी में हत्या और आत्महत्या की वारदात को अंजाम दिया। अब तक की जानकारी में हत्या के पीछे की जो वजह सामने आई है, वह दरअसल पारिवारिक कलह और राजीव की अपनी बेटी को अपने पास रखने की जिद थी। पटना एसएसपी मानव जीत सिंह के मुताबिक, गुरुवार दोपहर राजीव ने इस वारदात को अंजाम दिया।


बताया गया कि बीते मंगलवार की शाम प्रियंका अपनी मां व बहन की बेटी सारा के साथ अपने गांव बेगूसराय के बीहट में शादी समारोह में शरीक होने गई थी। वहां से गुरुवार दोपहर में लौटी। मां और सारा के साथ ऑटो से पुलिस कॉलोनी मोड़ पर उतरकर पैदल किराए के मकान में जा रही थीं। जबकि राजीव रिटायर आईजी के मकान के पास सड़क पर पिस्टल लोड कर प्रियंका की राह देख रहा था। गली में मुड़ते ही घात लगाकर टहल रहे राजीव तेजी से चलते हुए उनके करीब आया और बेटी सारा की ओर बढ़ा। कोई कुछ समझ पाता, इस बीच पिता राजीव ने बेटी सारा के सिर में पिस्टल सटा कर गोली मार दी। इसके बाद साली प्रियंका की कनपटी में गोली मार दी, जबकि सास को धमका कर छोड़ दिया और खुद अपने सिर में गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि आखिर राजीव के पास पिस्तौल और गोलियां कहां से आईं, जिससे उसने इस पूरे घटना को अंजाम दिया।
 


Share

Leave a Reply