BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पति ने सुबह किया था सुसाइड, शाम को पत्नी और बेटी की फंदे से लटकती मिली लाश, जाने कहा की है ये घटना

पति ने सुबह किया था सुसाइड, शाम को पत्नी और बेटी की फंदे से लटकती मिली लाश, जाने कहा की है ये घटना
Share

ग्रेट नोएडा | नोएडा में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की आत्महत्या का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह 11:30 बजे नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेशन पर पहले पति ने मेट्रो के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली फिर देर शाम मृतक की पत्नी और बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे की वजह का पता नहीं चल सका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक परिवार मूल रूप से तमिलनाडु के चेन्नई का निवासी है। मृतक पति 33 वर्षीय भरत जे गोल्डन टिप्स चाय कंपनी में जनरल मैनेजर के पद पर तैनात था। पति के मौत की सूचना मिलने के बाद पत्नी शिवरंजनी अपने देवर कार्तिक जे के साथ राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल पहुंची। वहां से शाम 7:30 बजे सेक्टर 128 घर लौटने के बाद शिवरंजनी ने भी अपनी 5 वर्षीय बेटी जयश्रीता के पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना एक्सप्रेस वे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया है। थाना प्रभारी भुवनेश कुमार ने बताया कि भरत ने 10 साल पहले शिवरंजनी से लव मैरिज की थी।
पुलिस के अनुसार भरत की पत्नी शिवरंजनी हाउसवाइफ थीं और बेटी केजी की छात्रा थी। भरत जे का भाई कार्तिक जे साकेत नई दिल्ली में स्थित किसी कोचिंग सेंटर से पायलट के कोर्स के लिए तैयारी कर रहा है। शुरुआती जांच के बाद परिवार में किसी तरह के तनाव की बात से पुलिस ने इनकार किया है। भरत और उनकी पत्नी ने इस तरह का कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है। 
 

Share

Leave a Reply