पति ने किया पत्नी को आग के हवाले, ईलाज के दौरान हुई मौत, जाने कहा की है यह घटना...
महासमुंद। सिरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम फुसेराडीह में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को जलाकर मार डाला। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपी पति के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। घटना 31 अक्टूबर की है। घायल महिला का इलाज चल रहा था। 24 जनवरी को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ग्राम फुसेराडीह चौकी सिरपुर निवासी यशोदा बाई ध्रुव पति देवकुमार ध्रुव (30) 31 अक्टूबर को जल गई थी। 24 जनवरी को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद मामले की जांच की। जिसमें मृतका के साथ लड़ाई झगड़ा कर उसके ऊपर मिट्टी तेल डालकर माचिस से आग लगाना पाया गया।







.jpeg)












