रिश्ते हुए शर्मसार : पति ने अपनी पत्नी को शराब पार्टी में किया दोस्तों के हवाले, फिर हुआ कुछ ऐसा... सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला
कन्नौज | यूपी के कन्नौज जिले में फिर एक बार पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है | जब एक शराबी पति ने अमानवीयता की हदें पार कर दी | घर पर शराब पार्टी के बाद दोस्तों को अपनी पत्नी सौंप दी | दोस्तों ने अश्लील व्यवहार और जोरजबरदस्ती की तो परेशान पत्नी ने किसी तरह भाइयों को फोन करके जानकारी दी | परिजन बेटी के घर पहुंचे तो उनसे भी मारपीट की गयी | किसी तरह बेटी को घर लाये परिजनों ने दामाद सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है | पुलिस ने घटना की छानबीन और शराब पार्टी करने वाले पति व उसके दोस्तों की तलाश शुरू की है |
यह मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है | पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका पति आए दिन शराब पीकर मारपीट करता है | वह दहेज कम मिलने का ताना देता है | शुक्रवार शाम उसने अपने दोस्त अक्षय, नंंदन और नीरज को घर बुुलाया और शराब पी | इसके बाद उसने पत्नी को दोस्तों के हवाले कर दिया | महिला के मुताबिक पति के दोस्तों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अश्लील हरकतें कीं | उसने भाइयों को मामले की जानकारी दी |
आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की | किसी तरह चंगुल से छूटकर वह शनिवार शाम पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा से मिली और उन्हें घटना से अवगत कराया | मामले में कन्नौज एसपी प्रशांत वर्मा ने सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए | एसपी के आदेश ओर दर्ज हुए मुकदमे में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है | शराब पार्टी करने वाले पति व उसके दोस्तों की तलाश में पुलिस छापामारी भी कर रही है |







.jpeg)












