BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पति ने अपनी पत्नी के हत्या की ऐसी रची षड्यंत्र, की लोग जान कर हो गये हैरान, जाने पूरी खबर

 पति ने अपनी पत्नी के हत्या की ऐसी रची षड्यंत्र, की लोग जान कर हो गये हैरान, जाने पूरी खबर
Share

इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है जहां पत्नी का तकिये से दम घोटने और उसे सांप से काटा बताकर हत्या करने का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। 

पुलिस के अनुसार एक दिसंबर को संचार नगर में शिवानी पटेरिया पति अमितेश पटेरिया (35) की सांप के काटने से मौत हो गई थी। सूचना मिली थी कि शिवानी का पति अमितेश और किराएएदार निखिल उसे एमवाय अस्पताल लेकर आए थे। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पति और परिवार वाले यही कहते रहे कि सांप ने उसे काट लिया। लेकिन पोस्टमार्टम में यह सामने आया कि महिला की गला घोटकर हत्या की गई है और इसके बाद उसके हाथ में मरे हुए सांप के दांत गड़ाए गए।

पुलिस ने मामले में जांच शुरू की तो पता चला कि शिवानी और उसके पति अमितेश में विवाद होता रहता था। हत्या के इस षडयंत्र में अमितेश उसके पिता ओमप्रकाश पटेरिया और बहन रिचा चतुर्वेदी शामिल थी। प्लानिंग के तहत आरोपी अलवर राजस्थान से 5 हजार रुपए में ब्लैक डेजट कोबरा खरीदकर लाया था, इसे 11 दिनों तक अलमारी में छिपाए रखा। इसके बाद एक दिसंबर को अमितेश ने अपने बच्चों को उनके दादा ओमप्रकाश के साथ घूमने भेज दिया। तभी अमितेश ने शिवानी के मुंह पर तकिया रखकर उसका दम घोट दिया और फिर सांप को मारकर उसके दांत शिवानी के हाथ में गड़ा दिए। इसके बाद अमितेश बाहर निकला और चिल्लाने लगी कि पत्नी को सांप ने काट लिया है। वहां पड़ोसी पहुंचा इसके बाद दिखाने के लिए की सांप अभी जिंदा है उस पर वापस वार किया गया। फिर शिवानी को लेकर उसका पति अमितेश और पडोसी एमवाय अस्पताल पहुंचे और बताया कि सांप के काटने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम में खुलासा होने के बाद पुलिस ने अमितेश और उसकी पहन रिचा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। इसके साथ ही सांप को मारने के मामले में भी इन पर वन्य प्राणी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share

Leave a Reply