BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

टिकटॉक पर विडियो बनाने से नाराज पति ने अपनी पत्नी की ले ली जान, जानिए पूरा मामला

टिकटॉक पर विडियो बनाने से नाराज पति ने अपनी पत्नी की ले ली जान, जानिए पूरा मामला
Share

इस्लामाबाद: पाकिस्तान से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, हुआ यु की एक महिला को टिकटॉक (TikTok) वीडियो बनाना बहुत महंगा पड़ गया, वीडियो बनाने पर पति ने ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी, इतना ही नहीं, आरोपी ने अपनी सास की भी बेरहमी से हत्या कर दी, मामला पाकिस्तान के कराची (Karachi) शहर का है|

कराची के लांडी इलाके की शेरपाओ कॉलोनी में रविवार को हुई इस वारदात के आरोपी का नाम इशाक (Ishaq) है, पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है|

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कायदाबाद पुलिस स्टेशन के एसएचओ गौस बख्श (Quaidabad SHO Ghous Bux) ने बताया कि इशाक अपनी बीवी रेशमा के बिना इजाजत घर से बाहर जाने, TikTok पर वीडियो अपलोड करने और लोगों के साथ फोन पर बात करने से नाराज रहता था. इस बात को लेकर उसका अपनी सास से भी दो-तीन बार झगड़ा हुआ था|

पति के मना करने के बाद भी बनाती थी वीडियो
रेशमा को TikTok पर वीडियो अपलोड करने का शौक था. पति की चेतावनी के बावजूद वह वीडियो अपलोड करती थी, इस पर दोनों में कई बार झगड़ा हुआ. जिससे तंग आकर रेशमा अपने मायके में रहने चली गई थी|

ससुराल पहुंचकर बीवी और सास को मारी गोली
आरोप है कि इशाक रविवार को वहां पहुंचा और अपनी पत्नी के साथ ही सास को भी गोलियों से भून दिया. इस वारदात में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने चश्मदीदों के बयान रिकॉर्ड करने के बाद केस दर्ज कर लिया है|

कराची में ही टिकटॉक वीडियो को लेकर हुई थी 4 लोगों की हत्या
बता दें कि इसी साल 2 फरवरी को कराची के गार्डन टाउन एरिया में चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. ये चारों भी TikTok पर वीडियो अपलोड किया करते थे. इनकी पहचान मुस्कान, आमिर, रेहान और सज्जाद के तौर पर हुई थी|


पुलिस ने बताया था कि हत्याकांड के प्रमुख आरोपी सवायरा की आमिर से दोस्ती थी, लेकिन उसे आमिर का मुस्कान से मिलना-जुलना पसंद नहीं था. हत्याकांड से कुछ घंटे पहले ही मुस्कान और आमिर ने TikTok पर एक वीडियो अपलोड किया था. इससे नाराज सवायरा ने चारों की हत्या करवा दी थी|


Share

Leave a Reply