BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Tiktok पर वीडियो पोस्ट करने पर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

Tiktok पर वीडियो पोस्ट करने पर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
Share

विजयवाड़ा। आंध्रप्रदेश में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी, क्योंकि उसके मना करने के बावजूद सोशल मीडिया एप टिकटॉक पर वीडियो पोस्ट की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गुंटूर जिला के सवल्यापुरम ब्लॉक के पोटलुरु गांव निवासी सिद्दला चिन्ना नसरैया ने अपनी पत्नी गोरापति सुवर्था (19) की पहले गलाघोंट कर हत्या कर दी और बाद में उसके शव को श्मशान में जला दिया।

 

यह घटना 17 नवंबर की है। 10 दिनों तक चली पुलिस जांच के बाद घटना का खुलासा हुआ। दंपति एक निजी कंपनी में सेल्सपर्सन के तौर पर कार्यरत थे। उनकी शादी पांच साल पहले हुई थी, वहीं उनकी दो साल की एक बेटी भी है। सुवर्था को टिकटॉक वीडियो बनाने की आदत थी, लेकिन उसका पति इस बात से उससे नाराज रहता था। वह उस पर शक भी करता था।

पुलिस ने बताया कि सुवर्था ने हाल ही में घर छोड़ा था और बेटी को अपने माता-पिता के पास छोडऩे के बाद वह गुंटूर जिले के सटेनापल्ली शहर में एक छात्रावास में रह रही थी। कथित तौर पर उसने टिकटॉक पर वीडियो पोस्ट करना जारी रखा था, जिसकी वजह से उसके पति को गुस्सा आया। नसरैया ने अपनी पत्नी को 14 नवंबर को वापस घर आने के लिए राजी कर लिया। इसके ठीक तीन दिन बाद उसके अपने छोटे भाई चिन्ना वैंकैया के साथ मिल कर उसने घटना को अंजाम दिया। वहीं पुलिस को एक अज्ञात शव के दाह-संस्कार की जानकारी मिली थी, जिसकी जांच के बाद घटना का खुलासा हुआ। आरोपी ने अपना गुनाह मान लिया है, साथ ही उसके छोटे भाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share

Leave a Reply