BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अवैध संबंधों के शक में पति ने किया पत्नी का कत्ल, बाद में आत्महत्या का प्रयास किया

अवैध संबंधों के शक में पति ने किया पत्नी का कत्ल, बाद में आत्महत्या का प्रयास किया
Share

जमुई: बिहार के जमुई जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ अवैध संबंधों के शक में एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी. घटना सोना थाना क्षेत्र के निमियातरी गांव की है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी धारदार हथियार से घायल कर दिया. घायल पति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि छोटेलाल सोरेन अपनी 25 वर्षीय पत्नी संगीता हेंब्रम के चरित्र पर शुभा करता था. वो उसके किसी दूसरे के साथ अवैध संबंध होने के शक में अक्सर उसके साथ झगड़ा और मारपीट करता था. सोमवार की सुबह भी उनके बीच इसे लेकर विवाद हुआ जिसमें तैश में आकर छोटेलाल ने संगीता की गला दबाकर हत्या कर दी.


अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी छोटेलाल ने ब्लेड से अपना गला काट कर आत्महत्या का प्रयास किया. इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सोनो पुलिस ने महिला के शव पर ही उसके पति को अधमरा पड़ा पाया. पुलिस ने आशंका जतायी कि मारपीट करने के बाद पति छोटेलाल सोरेन ने अपनी पत्नी संगीता की गला दबाकर पहले हत्या की फिर खुद को मारने के लिए ब्लेड से अपने गले को काट लिया, जिसके बाद वो अधमरा पड़ा हुआ था. पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, घायल छोटेलाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


इस संबंध में सोनो थाना अध्यक्ष मोहम्मद हलीम ने बताया कि अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप लगाकर आरोपी पति छोटेलाल सोरेन अक्सर उससे मारपीट करता था और उसी कारण गला दबाकर हत्या कर दी. बाद में उसने खुद भी ब्लेड से अपने गर्दन को काटने की कोशिश की, जिसमें वो बुरी तरह से घायल हो गया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों लोगों को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. वहीं, आरोपी पति को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.


थाना प्रभारी ने कहा कि परिजनों द्वारा जो भी आवेदन दिया जाएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.


Share

Leave a Reply