नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

पत्नी के कारण एक माह से 100 फीट ऊंचे पेड़ पर रह रहा पति, गांव वाले हुए परेशान, जानें पूरा मामला

पत्नी के कारण एक माह से 100 फीट ऊंचे पेड़ पर रह रहा पति, गांव वाले हुए परेशान, जानें पूरा मामला
Share

 उत्तर प्रदेश। मऊ जिले में थाना कोपागंज इलाके के बसारथपुर ग्रामसभा में रहने वाला एक शख्स इन दिनों चर्चा में है। रामप्रवेश नाम का यह शख्स पिछले एक महीने से 100 फीट ऊंटे ताड़ के पेड़ पर रह रहा है। जब भी उसे कोई समझाने जाता है तो वो पेड़ पर रखे ईंट-पत्थर से उनपर हमला कर देता है।

रामप्रवेश के पिता विशूनराम का कहना है कि राम प्रवेश अपनी पत्नी की वजह से पेड़ पर रहने को मजबूर है क्योंकि उसकी पत्नी रोज उसके साथ झगड़ा करती है और मारपीट करती है। राम प्रवेश अपनी पत्नी के इस रवैये से इतना परेशान हो गया कि वो एक महीने से पेड़ पर रह रहा है। घरवाले पेड़ के पास ही ही खाना और पानी रस्सी से बांधकर लटका देते हैं जिसे वो ऊपर से खींच लेता है। गांव वालों का कहना है कि वो रात में किसी वक्त पेड़ से उतरता है और शौच इत्यादि करके वापस पेड़ पर चढ़ जाता है।

राम प्रवेश के पड़ पर रहने की वजह से गांव के लोग नाराज हैं। उनका कहना है कि राम प्रवेश के पेड़ पर रहने से उनकी निजता पर असर पड़ रहा है क्योंकि वो पेड़ गांव के बीचो बीच है और सभी के घर का आंगन वहां से नजर आता है। गांव वालों ने पुलिस से भी राम प्रवेश की शिकायत की है लेकिन पुलिस भी राम प्रवेश को पेड़ से नीचे उतारने में नाकाम रही और उसकी वीडियो बनाकर चली गई।


Share

Leave a Reply