BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

देह व्यापार के लिए पति ने बनाया दबाव, पत्नी ने किया इनकार तो मुंडवा दिए बाल

देह व्यापार के लिए पति ने बनाया दबाव, पत्नी ने किया इनकार तो मुंडवा दिए बाल
Share

जामताड़ा. पति और पत्नी का रिश्ता पवित्र होता है यह रिश्ता आपसी प्रेम और विश्वास पर टिका होता है. इनमें से एक में भी खोट आ जाए तो रिश्ता नहीं निभता. झारखंड के जामताड़ा जिले में एक पति द्वारा अपनी पत्नी पर देह व्यापार में उतरने का दबाव बनाया. लेकिन महिला ने इससे इनकार किया तो आगबबूला होकर आरोपी ने मारपीट करते हुए उसका सिर मुंडवा दिया. घटना करमाटांड़ थाना क्षेत्र की है. पीड़ित महिला ने करमाटांड़ थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है.

पीड़िता के मुताबिक वो गोड्डा जिले के देवदाड़ की रहने वाली है. वो स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती थी जब उसे स्कूल आने-जाने के क्रम में अपने पड़ोसी मुस्तकीम अंसारी से प्यार हो गया. इसके बाद उसने इस साल जनवरी में पेशे से ड्राइवर मुस्तकीम से मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह कर ली थी. निकाह के बाद वो उसके साथ अपने ससुराल बरमुंडी आ गई. लेकिन यहां आने पर उसे पता चला कि उसका शौहर मुस्तकीम अंसारी पहले से शादीशुदा है और उसके सात बच्चे हैं. यह जानने के बाद उसके होश उड़ गये और वो विरोधस्वरूप अपने मायके लौट गई. इस बीच सात महीना गुजर जाने पर मुस्तकीम उसे समझा-बुझाकर फिर अपने घर बरमुंडी ले आया और महिला अपने ससुराल में आ कर रहने लगी.

मगर कुछ दिन बीतने के बाद मुस्तकीम द्वारा उसे तरह-तरह की यातनाएं दी जाने लगीं. उसे देह व्यापार में उतरने के लिए उकसाया जाने लगा. महिला के इनकार करने पर मुस्तकीम ने अपनी पहली पत्नी से मिलकर उसकी जमकर पिटाई की, करंट लगाया और सिर के बाल और आंखों की भौंहें (पलकों के बाल) को मुंडवा दी. इतना ही नहीं दोनों ने उसे ट्रेन की पटरी पर फेंक कर जान से मारने की धमकी दी. इतना सब होने पर पीड़िता का सब्र का बांध टूट गया और वो किसी तरह वहां से भाग कर करमाटांड़ थाना पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई.


पीड़ित महिला की शिकायत पर करमाटांड़ पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. थाना प्रभारी रौशन कुमार ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

 


Share

Leave a Reply