पति ने की पत्नी के व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने वाले युवक की हत्या, जाने क्या है पूरा मामला...
झारखंड| एक युवक को व्हाट्सएप में Good morning का रिप्लाई करना बहुत भारी पड़ गया जब वह मैसेज महिला के पति ने देख लिया| आपको बता दे की एक युवक ने सुल्ताना गांव में रहने वाली महिला के मैसेज का रिप्लाई दिया था जिससे नराज होकर महिला के पति फैसल ने युवक को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया|
पढ़े पूरी खबर-
आपको बता दे की यह मामला हजारीबाग शहर के कटकमदाग थाना क्षेत्र का है बताया जा रहा है कि मरने वाले युवक का नाम मो. सलमान अंसारी था जिसकी उम्र 24 वर्ष बताई जा रही है| सलमान सुल्ताना गांव का रहने वाला था सलमान के परिवार ने बताया अभी 15 दिन पहले ही युवक की शादी हई थी|
परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि दो दिन पहले ही बड़कागांव की रहने वाली युवती का गुड मॉर्निग मैसेज आया था| मृतक सुलतान की पत्नी ने अपनी सहेली का मैसेज समझकर उसे रिप्लाई कर दिया सुलतान की पत्नी का मायका भी सुल्ताना गांव में ही है| आरोपी फैसल ने जब मैसेज देखा तो उसने अपनी पत्नी से पूछताछ की पत्नी ने बताया कि ये नंबर उसके मायके में रहने वाले सलमान का है| इस बात से भड़कर आरोपी फैसल अपने भाई और दो आदमियों के साथ गांव पहुंचा और इस बात की जानकारी पत्नी के घरवालों को दी, जिसके बाद पत्नी के पिता और कुछ लोगों के साथ आरोपी फैसल सलमान के घर पहुंचकर पूछताछ की| इस दौरान दोनों पक्षों ने विवाद हो गया| मामला इतना बढ़ा गया कि गुस्से में आरोपी फैसल ने सलमान पर चाकू से हमला कर दिया, सलमान घायल होकर गिर गया| इसको देखते ही बाकी लोग मौके से फरार हो गए| परिजनों ने घायल सलमान को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसने इलाज दौरान दम तोड़ दिया| जिसके बाद नाराज ग्रमीणों और परिजनों ने हजारीबाग-सिमरिया मार्ग जाम कर दिया| पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हालात को कंट्रोल किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|







.jpeg)












