मजदूरी कर पति वापस लौटा घर, तो पत्नी की फंदे में झूलती मिली लाश, जाने कहा की है ये खबर
बिलासपुर | जिले के तखतपुर में मजदूरी कर जब पति घर लौटा, तो पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी, पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया।
पढ़ें : गंगरेल बांध में पिकनिक मनाने के दौरान नाव पलटने से डूबे मासूम का लाश मिला
पुलिस के अनुसार घटना ग्राम जरेली की है, पुलिस ने बताया कि प्रार्थी गोविंद मरकाम पिता जीवराखन उम्र 30 वर्ष ने थाने में जानकारी दी है कि गोविंद मरकाम सुबह 8:00 बजे अपनी मजबूरी में काम करने चला गया था, शाम 6:00 बजे वापस आया तो देखा, कि घर के कमरे का दरवाजा बंद था, और अंधेरा था, बहुत खटखटाने पर कोई आवाज नहीं आई, तब दरवाजा तोड़कर अंदर गया, जब लाइट चालू किया तो देखा, उसकी पत्नी अन्नपूर्णा मरकाम कमरे में लगे पंखे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।





















