नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

पति निकला महिला, शादी के 8 साल बाद खुला राज, पत्नी के उड़े होश

पति निकला महिला, शादी के 8 साल बाद खुला राज, पत्नी के उड़े होश
Share

 गुजरात के वड़ोदरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला को अपने पति की हैरान कर देने वाली बात पता चली। दरअसल 40 वर्षीय महिला को शादी के 8 साल बाद ये पता चला कि उसका पति पहले एक महिला हुआ करता था। उसने लिंग-पुनर्निर्धारण सर्जरी कराई थी।

जानकारी के मुताबिक वड़ोदरा निवासी एक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसकी शादी साल 2014 में परिवार की रजामंदी से हुई थी। महिला ने बताया कि 9 साल पहले मैट्रिमोनियल साइट पर विराज वर्धन नाम के एक शख्स से हुई थी। इसके बाद दोनों परिवार शादी के लिए राजी हुई तो दोनों ने सात फेरे लिए।

महिला ने बताया शादी के बाद वह अपने पति विराज के साथ हनीमून पर कश्मीर गई थी। यहां आने के बाद विराज अपनी पत्नी में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाता था। उसने बताया कि कई दिनों तक विराज ने उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाया। उसने जब भी इसके लिए दबाव डाला तो विराज ने बहाना करके मना कर दिया। उसने बताया कि कुछ साल पहले रूस में हुई एक दुर्घटना की वजह से वह यौन संबंध नहीं बना सकता है।

महिला ने आरोप लगाया कि 2020 में विराज मोटापा घटाने के लिए बेरियाट्रिक सर्जरी का बहाना बनाकर कोलकाता चला गया। हालांकि उसने दावा किया कि विरोज ने कोलकाता आकर पुरुष अंगों को प्रत्यारोपित करने के लिए सर्जरी करवाई। कोलकाता से वापस आकर विराज ने महिला के साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए और इस बारे में किसी को भी बताने पर धमकी भी दी। महिला को जब विराज की हकीकत के बारे में पता चला तो उसने पुलिस में जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कराया है।

वहीं महिला ने बताया कि उसकी पहले शादी हो चुकी है, पूर्व पति की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई, जिससे वह अपनी बेटी के साथ रह गई, जो उस समय 14 वर्ष की थी।


Share

Leave a Reply