रात में अश्लीडल वीडियो दिखाकर पति करता था ये गंदा काम, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
शाहपुर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने एडीजी को दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि दो साल पहले उसकी शादी मऊ के रहने वाले युवक से हुई थी। परिवार के साथ वह गाजियाबाद में रहता है और वहीं पर प्राइवेट कंपनी में काम करता है। नशे का आदी पति शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित करता था। रात को नशे में घर पहुंचने के बाद उसे शारीरिक यातना देने के साथ ही आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर यौन हिंसा करता था। शिकायत करने पर पीटता था। कुछ दिन बाद पता चला कि पति का संबंध कोलकाता की रहने वाली युवती से है। इसकी जानकारी उसने सास व ससुर को दी तो बेटे के साथ मिलकर वह लोग भी प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद वह मायके चली आयी।
जनवरी 2021 के पहले सप्ताह में जोन कार्यालय पहुंचकर पति व उसके घरवालों के कृत्य की जानकारी देते हुए कार्रवाई करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जोन कार्यालय से मुकदमा दर्ज किए जाने का आदेश एसएसपी गोरखपुर को दिया गया। लेकिन शाहपुर पुलिस ने यह कहते हुए तहरीर बदलवा दी कि बयान लेकर अप्राकृतिक दुष्कर्म की धारा बढ़ा देंगे। लेकिन ऐसा किया नहीं। एडीजी ने पीडि़त को भरोसा दिया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।







.jpeg)












