BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पति को पत्नी के चरित्र पर था शक उसे ऐसे दी मौत की,कांप उठी रूह

 पति को पत्नी के चरित्र पर था शक उसे ऐसे दी मौत की,कांप उठी रूह
Share

बिलासपुर जिले से एक मामला सामने आया है। जहां एक पति ने पत्नी के चरित्र पर शक के चलते उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म भी कुबूल कर लिया है।

मौत के बाद खुद लेकर पंहुचा अस्पताल
यह मामला हिर्री थानांतग्रत ग्राम धौराभाठा का है। हिर्री पुलिस के अनुसार 10 नवंबर को ग्राम धौराभाठा निवासी ताराचंद कुर्रे पिता नारद कुर्रे (29) थाने में बिल्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से मेमो लेकर पहुंचा जिसमें उसकी पत्नी की मौत होने की जानकारी थी। पुलिस को उसने बताया था कि 10 नवंबर को पत्नी को घर के छोड़कर वह लकड़ी लेने चला गया था। शाम को घर आने पर उसे पत्नी के घर में फर्श पर बेहोश मिली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। घटना स्थल की जांच में पुलिस को फर्श पर टूटी हुई चूडि़यां और बिस्तर पर बेल्ट मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने गला घोंटकर महिला की हत्या करने की पुष्टि की थी।

रिश्तेदार से था अवैध संबंध
मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया था। जांच में पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि १० नवंबर को शाम ६ बजे ताराचंद ने पत्नी को बीपी की बीमारी होने और फांसी लगाने की अलग अलग जानकारी दी थी। पुलिस ने ताराचंद को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। आरोपी ने पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि उसकी पत्नी का जरहागांव में रहने वाले एक रिश्तेदार से अवैध संबंध था।

मिलने के लिए जिद करने लगी तो....
वह बारबार रिश्तेदार के घर जाने की जिद करती थी। इसकी जानकारी होने के बाद वह पत्नी को जरहागांव जाने से मना करता था, लेकिन पत्नी रिश्तेदार के घर जाने की जिद करती थी। 10 नवंबर को शाम 5 बजे रिश्तेदार के घर जाने की बात पर विवाद होने पर उसने बेल्ट से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
 

Share

Leave a Reply