आपसी विवाद में पति पत्नी ने की महिला की पिटाई, मामला दर्ज, जाने कहा की है ये घटना
रायपुर । आपसी विवाद में महिला के साथ गाली गलौज कर मारपीट किए जाने की रिपोर्ट खम्हारडीह थाने में दर्ज की गई है। ब्लॉक एच ग्रीन गलौरी अपार्टमेंट कचना खम्हारडीह निवासी रिंकी पांडेय 30 वर्ष पति शरद पांडे ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि घरेलू विवाद में प्रार्थियां को आठ जनवरी के दिन शारदा पांडेय एवं विजय पांडेय जो की आपस में पति पत्नी है दोनों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।







.jpeg)
.jpg)











