नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

हैदराबाद एनकाउंटर, कोर्ट ने चारों शवों का दोबारा पोस्टमार्टम कराने का दिया आदेश

हैदराबाद एनकाउंटर, कोर्ट ने चारों शवों का दोबारा पोस्टमार्टम कराने का दिया आदेश
Share

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में महिला वेटनरी डॉक्टर से गैंगरेप करने के सभी आरोपियों के एनकाउंटर का राज़ गहराता जा रहा है. तेलंगाना हाईकोर्ट ने इस एनकाउंटर की सच्चाई का पता लगाने के लिए चारों शवों का फिर से पोस्टमार्टम कराने के आदेश जारी कर दिए हैं. गौरतलब है कि हैदराबाद के गांधी अस्पताल के वरिष्ठ मेडिकल ऑफिसर ने चिंता जताई थी कि शवों को लंबे समय तक सुरक्षित नहीं रखा जा सकेगा. अस्पताल प्रशासन ने अदालत से मांग की थी कि वह शवों के संबंध में कोई निर्देश दे|


अदालत ने इससे पहले मामले की सुनवाई करते हुए कहा था कि एनकाउंटर से जुड़े तथ्यों का पता लगाने के लिए दिल्ली की विशेषज्ञ टीम एक बार फिर शवों का पोस्टमार्टम कर सकती है. हालांकि उन्होंने कहा था कि इसके लिए अस्पताल के अधिकारियों से शवों की स्थिति के बारे में पूछा गया है. कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए एनकाउंटर में मारे से चारों आरोपियों के शवों को दोबारा पोस्टमार्टम करने के आदेश जारी कर दिए| गौतरलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में चारों आरोपियों की एनकांउटर में की गई हत्या की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया है. इस आयोग में बॉम्बे हाई कोर्ट की रिटायर जज रेखा बलदोटा और सीबीआई के पूर्व निदेशक कार्तिकेयन शामिल हैं. जांच आयोग 6 महीने में अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी|

Share

Leave a Reply