BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

हैदराबाद दुष्कर्म और हत्या का मामला पहुंचा दिल्ली हाईकोर्ट, आज होगी सुनवाई...

हैदराबाद दुष्कर्म और हत्या का मामला पहुंचा दिल्ली हाईकोर्ट, आज होगी सुनवाई...
Share

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय में मंगलवार को एक याचिका दाखिल की गई, जिसमें हैदराबाद में दुष्कर्म और हत्या के मामले में मीडिया घरानों पर महिला पशु चिकित्सक की पहचान उजागर करने पर कानून के कथित उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। याचिका पर सुनवाई बुधवार को होगी। मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति सी हरिशंकर की पीठ मामले की सुनवाई करेगी।


दिल्ली के वकील यशदीप चहल की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि याचिका का मकसद दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करने के चलन पर लगाम लगाना है। यह भादंसं की धारा के अलावा उच्चतम न्यायालय के पूर्व के कई फैसलों का उल्लंघन भी है।
 
अधिवक्ता चिराग मदान और साई कृष्ण कुमार की आरे से दाखिल याचिका में आरोप लगाया गया है कि राज्य पुलिस अधिकारियों ने और उनके साइबर सेल ने पीड़िता और आरोपियों की लगातार पहचान उजागर होने को रोकने के लिए कुछ नहीं किया। गौरतलब है कि हैदराबाद के एक सरकारी अस्पताल में सहायक पशु चिकित्सक के तौर पर काम करने वाली युवती का जला हुआ शव 28 नवंबर की सुबह शादनगर में एक पुलिया के नीचे से बरामद किया गया था। सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी।
 

Share

Leave a Reply